23.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

अर्जुन मुंडा अस्पताल से बाहर आये, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फोन पर जाना हाल

रांची : झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. आज उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सीने में अचानक दर्द की शिकायत के […]

रांची : झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. आज उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सीने में अचानक दर्द की शिकायत के बादगुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार की सुबह श्री मुंडा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बारीपदा जानेवाले थे. इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गयी थी.

आज डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी. कल उल्टी ओर सीने में दर्द की शिकायत के बाद श्री मुंडा अस्पताल में भर्ती हुए थे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है,अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अर्जुन मुंडा अपनी बहन जो कि टीएमएच में ही भरती हैं उनसे मिलकर उनके व अस्पताल में भर्ती खरसावां के विधायक दशरथ गागराई से मिलकर उनका भी हाल चाल लिया. आज सुबह डिस्चार्ज होने से पूर्व भारत सेवा श्रम के बाबा जी, टिस्को के पदाधिकारी गण, सुबोध श्रीवास्तव, अमर सिंह, अमित संघी, राज वर्मा, मनोज कांवटिया, विनोद सिंह, पूर्व विधायक सुखराम उरांव वदिलदार अहमद ने मिलकर हाल चाल लिया. पूर्व मुख्यमंत्री को आज सुबह 9.45 पर छुट्टी दी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें