बिहार के स्कूलों में होगी 19 हजार शिक्षकों की बहाली, कॉलेजों में भी दूर होगी शिक्षकों की कमी : शिक्षा मंत्री

Updated:
विज्ञापन
बिहार के स्कूलों में होगी 19 हजार शिक्षकों की बहाली, कॉलेजों में भी दूर होगी शिक्षकों की कमी : शिक्षा मंत्री

पटना : बिहार के स्कूलों में 19 हजार शिक्षकों की बहाली होगी. इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी. स्कूलों के साथ ही कॉलेजों में भी शिक्षकों कीकमी जल्द दूर होगी. सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने आज ये बातें एक स्थानीय न्यूज चैनल से खासबातचीतमें कहीं. शिक्षा मंत्रीने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के स्कूलों में 19 हजार शिक्षकों की बहाली होगी. इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी. स्कूलों के साथ ही कॉलेजों में भी शिक्षकों कीकमी जल्द दूर होगी. सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने आज ये बातें एक स्थानीय न्यूज चैनल से खासबातचीतमें कहीं. शिक्षा मंत्रीने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार जल्द ही 19,000 शिक्षकों की बहाली करने जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षकों की कमी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा ताकि बच्चों को गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जा सके.

राज्य के कॉलेजों में 70 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री कृष्णननंदनवर्मा ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों को नियुक्त करने के लिये कॉलेज सेवा आयोग का गठन कर लिया गया है. जल्द ही कॉलेजों में भी शिक्षकों की बहाली होगी, क्योंकि सरकार का मुख्य उद्देश्य है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना. उन्होंने कहा कि बीपीएससी अब कॉलेज शिक्षकों की बहाली नहीं करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन