मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड :एआईएमपीएलबी: के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया है. एआईएमपीएलबी की हैदराबाद में हुई मीटिंग में 9 फरवरी को भड़काऊ भाषण देने को लेकर यह एफआईआर दर्ज हुई है. लखनऊ के हजरतगंज थाने […]

विज्ञापन

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड :एआईएमपीएलबी: के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया है. एआईएमपीएलबी की हैदराबाद में हुई मीटिंग में 9 फरवरी को भड़काऊ भाषण देने को लेकर यह एफआईआर दर्ज हुई है.

लखनऊ के हजरतगंज थाने में नोमानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वसीम रिजवी ने 13 फरवरी को हजरतगंज थाने में शिकायत की थी कि नोमानी ने 9 फरवरी से शुरू हुई एआईएमपीएलबी मीटिंग में हिंदुस्तानी मुसलमानों को भड़काने वाला भाषण दिया था.

रिजवी ने टीवी चैनल की सीडी भी पुलिस को सौंपी थी. हजरतगंज थाने में नोमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए, 153ए, 153बी और 298 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. रिजवी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और 20 दिन बाद कल नोमानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. हालांकि नोमानी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ें-
यूपी में डीएम और एसपी को योगी का सख्त निर्देश, महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा में…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola