गोरखपुर हादसा : अब डॉक्टर कफील पर गिरी गाज, पद से हटाये गये

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में अपने मित्रों की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाने वाले डॉक्टर कफील पर यूपी सरकार ने गाज गिरा दी है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर कफील को इंसेफलाइटिस विभाग के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है. उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह […]
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में अपने मित्रों की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाने वाले डॉक्टर कफील पर यूपी सरकार ने गाज गिरा दी है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर कफील को इंसेफलाइटिस विभाग के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है. उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर महेश शर्मा को नया प्रमुख बनाया गया है. यह कार्रवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद की गयी है. सोशल मीडिया पर यूपी सरकार के इस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
उधर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ ‘इस मुद्दे पर मुझसे अधिक संवेदनशील और कौन हो सकता है. मैंने इस मुद्दे को सडक से संसद तक उठाया है. इस बीमारी की पीडा मुझसे ज्यादा और कौन समझेगा. ‘ ‘ योगी ने यह भी बताया कि प्रदेश के 35 जिलों में 90 लाख से ज्यादा बच्चों के टीकाकरण का सघन अभियान शुरु किया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज का यह उनका चौथा दौरा है.
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा ‘ ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश की बनावट ऐसी है कि हम संचारी रोगों से लडाई को तब तक नहीं जीत सकते जब तक यहां पूर्णकालिक वायरस रिसर्च सेंटर नहीं बन जाता. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गोरखपुर को एम्स दिया है लेकिन यहां पूर्णकालिक वायरस रिसर्च सेंटर भी होना चाहिये ‘ ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










