धनबाद -चंद्रपुरा : नयी रेल लाइन का भेजा गया है प्रस्ताव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : डीआरएम मनोज कृष्ण ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राइट्स सितंबर 2015 को अपना रिपोर्ट सौंपा था, जिसके बाद धनबाद रेल मंडल ने मुख्यालय हाजीपुर व रेल मंत्रालय को नयी रेल लाइन का प्रस्ताव भेजा है. यह रेल लाइन 42 किलो मीटर लंबा होगा. इसमें धनबाद – कुसुंडा के पहले ग्रैंड कोड से […]
विज्ञापन
धनबाद : डीआरएम मनोज कृष्ण ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राइट्स सितंबर 2015 को अपना रिपोर्ट सौंपा था, जिसके बाद धनबाद रेल मंडल ने मुख्यालय हाजीपुर व रेल मंत्रालय को नयी रेल लाइन का प्रस्ताव भेजा है. यह रेल लाइन 42 किलो मीटर लंबा होगा. इसमें धनबाद – कुसुंडा के पहले ग्रैंड कोड से मिलाया जायेगा उसके बाद तेतुलमारी ट्रैक से समानांतर ट्रैक मतारी तक जायेगा और उसके बाद इसे तेलो व चंद्रपुरा तक ले जायेगी, लेकिन इससे बनने में लगभग 3 से 4 साल लग जायेंगे इसमें लगभग 32 सौ करोड़ रुपया की लागत आयेगी.
धनबाद -चंद्रपुरा रेललाइन : देश के कई हिस्सों से टूटा धनबाद का संपर्क
ट्रेन के समय में होगा बदलाव
श्री अखौरी ने बताया कि गोमो स्टेशन पर बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है. रेलवे बोर्ड ने चार ट्रेनों को वाया गोमो होकर चालने का आदेश दिया है, इसमें भी जो ट्रेन वाया गोमो होकर चलेंगे उसके समय में कुछ बदलाव होगा, खास कर गोमो स्टेशन पर इंजन बदलता है और इसमें समय लगती है. जबकि गोमो से अन्य ट्रेनों को नहीं चलाया जा सकता.
कोल के असर दिखेंगे
श्री अखौरी ने बताया कि धनबाद के कोल से देश रोशन हो रहा है, और यदि लोडिंग नहीं हुई तो इसका असर पूरे देश में दिखेगा, धनबाद से लोड कोयला को बंगाल के आधा दर्जन पावर प्लांट के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्य के पावर प्लांट में भी जाता है, इस लिए हम लोग ज्यादा से ज्यादा कोयला इन प्लांट में पहुंचाने का काम करेंगे.
टिकट रिफंड के लिए खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर
टिकट रिफंड के लिए धनबाद रेल मंडल अतिरिक्त काउंटर खोलेगी, डीआरएम ने बताया कि अचानक इस तरह के निर्णय लेने के बाद यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट वापसी करने के लिए होड़ लग जायेगा. इसके लिए कतरास स्टेशन, चंद्रपुरा स्टेशन, धनबाद स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर खोले जायेंगे. जिससे की सभी यात्री आसानी से अपना टिकट वापस कर सकेंगे. वहीं इस दौरान कैश की पूरी व्यवस्था होगी, जिससे की यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










