ऑनलाइन भरा जायेगा नवोदय का प्रवेश परीक्षा फार्म

देवघर. जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा फॉर्म 25 नवंबर से ऑनलाइन भरा जायेगा. प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2018 को होगी. जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया प्रशासन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सभी प्रज्ञा केंद्रों के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में शुरू हो गयी है. मानव संसाधन विकास […]
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन संचालित सीबीएसइ पाठ्यक्रम आधारित इस विद्यालय में छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन, आवासन, चिकित्सा सहित आधुनिक सुविधाएं दी जायेगी. कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय के बच्चे प्रवेश के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र के साथ किसी भी प्रज्ञा केंद्रों पर फॉर्म भर सकते हैं.
विद्यालय के उप प्राचार्य एसके झा, आरके पांडे व केके गुप्ता को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्राचार्य एसके दूबे ने जिला प्रज्ञा केंद्र मैनेजर संतोष कुमार, शिक्षा प्रज्ञा केंद्र के अर्नित कुमार एवं एलइ रामरेखा यादव के साथ बैठक कर तकनीकी जानकारी से अवगत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










