भाभी के प्यार में भाई को मार डाला

Updated:
विज्ञापन
भाभी के प्यार में भाई को मार डाला

पुलिस ने हत्यारे देवर व भाभी को गिरफ्तार किया भरनो(गुमला) : भाभी के प्यार में अंधा देवर ने अपने ही भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. मामला भरनो थाना क्षेत्र के के गौरटोली का है. गौरटोली निवासी जतरू उरांव ने अपने बड़े भाई मंगा उरांव (40) को 19 जून की शाम घर में […]

विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारे देवर व भाभी को गिरफ्तार किया
भरनो(गुमला) : भाभी के प्यार में अंधा देवर ने अपने ही भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. मामला भरनो थाना क्षेत्र के के गौरटोली का है. गौरटोली निवासी जतरू उरांव ने अपने बड़े भाई मंगा उरांव (40) को 19 जून की शाम घर में ही कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया. परिजन घायल को रांची रिम्स ले गये थे.
परंतु शनिवार की रात मंगा की मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि देवर- भाभी के प्रेम के कारण मंगा की जान चली गयी. पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी बलकुमारी का प्रेम-प्रसंग कई वर्षों से अपने देवर जतरू के साथ चल रहा था. दोनों के बीच अवैध संबंध भी था. इसकी जानकारी पति सहित पूरे गांववालों को थी. रविवार को जब मंगा उरांव का शव गांव लाया गया.
तब गांव की महिलाओं ने दाह-संस्कार के लिए शव को ले जाने नहीं दिया. सभी आक्रोशित महिलाओं ने मामले का खुलासा किया. ग्रामीण देवर-भाभी को पुलिस के हवाले करने की बात कर रहे थे. देवर व भाभी को महिलाओं ने घेर कर रखा था. घटना की सूचना पर थानेदार धर्मपाल कुमार गांव पहुंच कर आरोपी जतरू व उसकी भाभी बलकुमारी उरांइन को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी देवर कुंवारा है. उसकी भाभी उसे शादी करने नहीं देती थी. इस कारण परिवारवालों ने आरोपी को गांव से बाहर काम करने के लिए भेज दिया था. आरोपी 10 दिन पूर्व अपने घर आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola