गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा होंगी महिला फाइटर पायलट, वायु अग्निवीर दिखाएंगी खतरनाक करतब

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा महिला फाइटर पायलट होंगी. जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. जानें वायुसेना की ओर से क्या कहा गया.

विज्ञापन

देश में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस बीच खबर है कि महिला लड़ाकू पायलट गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा होंगी. भारतीय वायु सेना पीआरओ (विंग कमांडर आशीष मोघे) ने यह जानकारी दी है. भारतीय वायु सेना ने बताया है कि 48 अग्निवीर महिलाएं गणतंत्र दिवस परेड 2024 में हिस्सा लेंगी.

कुल 51 विमान भाग लेंगे गणतंत्र दिवस परेड में

IAF के विंग कमांडर मनीष ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस परेड में कुल 51 विमान भाग लेंगे जिनमें 29 लड़ाकू विमान, 8 परिवहन और 13 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल होंगे.

सी-295 परिवहन विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में

भारतीय वायु सेना की ओर से बताया गया कि सी-295 परिवहन विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा. भारतीय वायुसेना 1971 में पाकिस्तान पर विजय के प्रसिद्ध टैंगेल एयरड्रॉप को भी दर्शाती नजर आएगी. इसमें एक डकोटा विमान और दो डोर्नियर टैंगेल फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे.

Also Read: गणतंत्र दिवस: झांकी में दिखेगी बदलते बिहार की तस्वीर, मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना की प्रदर्शनी के साथ ये होगा खास

कैसे की जाएगी शुरूआज

भारतीय वायु सेना की झांकी की झलक सामने आई है जिसे गणतंत्र दिवस परेड 2024 में प्रदर्शित किया जाएगा. भारतीय वायु सेना ने बताया कि एलसीए तेजस फॉर्मेशन गणतंत्र दिवस परेड में अपनी शुरुआत करेगा, जिनमें से चार परेड में तेजस फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे.

Also Read: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस में इस बार कौन होंगे चीफ गेस्ट? जानिए कैसे चुने जाते हैं मेहमान

गणतंत्र दिवस पर कौन हैं इस बार मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) की धूम अभी से पूरे देश में दिखाई देने लगी है. आपको बता दें कि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. भारत के निमंत्रण को फ्रांस के राष्ट्रपति ने न केवल स्वीकार किया, बल्कि इसपर काफी खुशी भी जाहिर की. उन्होंने भारत के निमंत्रण पर शुक्रिया भी कहा है. मैक्रों ऐसे छठे फ्रांसीसी नेता हो जाएंगे जिन्हें भारत ने यह सम्मान दिया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola