पसमांदा मुसलमान क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए बनेंगे तुरुप का एक्का?
**EDS: VIDEO GRAB** Bhopal: Prime Minister Narendra Modi addresses BJP booth workers at a meeting under the 'Mera Booth, Sabse Majboot' campaign, in Bhopal, Tuesday, June 27, 2023. (PTI Photo)(PTI06_27_2023_000039B)
पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं. अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते.
लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चा के बीच अचानक पसमांदा मुसलमान सुर्खियों में आ गये हैं. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए पसमांदा मुसलमानों की बदहाल स्थिति पर चर्चा की और इस समाज को राजनीति का शिकार भी बताया.
पीएम मोदी ने पसमांदा मुसलमानों की चर्चा अचानक क्यों की ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में जो भी बोलते हैं, उसकी चर्चा निश्चित रूप से होती है. जिस तरह से उन्होंने चुनावी शंखनाद करते हुए पसमांदा मुसलमानों की बदहाल स्थिति के बारे में चर्चा की है, उससे राजनीतिक गलियारों में नये बहस को जन्म दे दिया है. पीएम के भाषण से तो एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के फोकस में पसमांदा मुसलमान होंगे. उनके मुद्दे को लेकर बीजेपी चुनावी मैदान पर उतरेगी. पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पसमांदा मुसलमानों के बीच जाने की सलाह दी. साथ ही पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता को लेकर जो भ्रम की स्थिति उनके बीच बनी है, उसे दूर करने की भी सलाह दी है. पीएम मोदी की सलाह को विपक्षी एकता के खिलाफ दांव माना जा रहा है.
पसमांदा मुसलमानों पर क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, वोट बैंक की राजनीति के कारण पसमांदा (सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमान) मुसलमानों के साथ बराबरी का व्यवहार भी नहीं किया जाता है जबकि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के वंचितों (पसमांदा मुस्लिमों सहित) के लिए काम किया है. मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिण भारत, खासकर केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु और कई अन्य राज्यों में तुष्टीकरण की नीति के कारण कई जातियां विकास से पीछे रह गईं. पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं. अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को यह समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़काकर उनका फायदा लेने के लिए उनको बर्बाद कर रहे हैं.
पसमांदा मुसलमान पर क्यों है बीजेपी की नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पसमांदा मुसलमानों की चर्चा की कि उससे साफ है कि बीजेपी की नजर इस समाज पर है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुल मुस्लिम वोटों में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सबसे अधिक मानी जाती है. मुस्लिम अगर एकजुट होकर अगर किसी के पक्ष में वोट कर दें, तो उसकी जीत मानी जाती है. इसका उदाहरण कर्नाटक चुनाव में भी देखने को मिली. यूपी, बिहार, झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटरों की संख्या अच्छी तादाद में है. वैसे में बीजेपी हिंदू वोट के साथ मुस्लिम वोट पर अपनी नजर बनाये हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










