Welcome to G-20 Summit Delhi: मेहमानों के स्वागत की जोरदार तैयारी, सज गई दिल्ली, सुरक्षा के भी खास इंतजाम

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

आगामी G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के होटल तैयार. होटल प्रबंधक का कहना है कि हम भारतीय पारंपरिक लोक संगीत के साथ प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे. फिर लॉबी में उनका स्वागत आरती और टीका के साथ किया जाएगा, जिसके बाद वैजंती माला होगी, जो स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए मानी जाती है.

विज्ञापन
undefined

जी 20 समिट के लिए देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार है. जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को बेतहरीन तरीके से सजाया गया है. जिन होटलों में विदेशों मेहमानों को ठहराया जा रहा है, वहां सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. वहीं, मेहमानों का स्वागत भी पारंपरिक तरीके से किया जाएगा.

undefined

आगामी G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के होटल तैयार. होटल प्रबंधक का कहना है कि हम भारतीय पारंपरिक लोक संगीत के साथ प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे. फिर लॉबी में उनका स्वागत आरती और टीका के साथ किया जाएगा, जिसके बाद वैजंती माला होगी, जो स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए मानी जाती है.

undefined

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है. दिल्ली की सुरक्षा में 45 हजार जवान तैनात रहेंगे जिसमें दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के भी जवान शामिल हैं. सबसे बड़ी बात की ये जवान अपनी वर्दी में नहीं बल्कि नीले रंग के सफारी सूट में नजर आएंगे.

undefined

गौरतलब है कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की महीनों से तैयार की जा रही है. सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स रिइन्फोर्समेंट, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, आतंकवादियों से लड़ने की ट्रेनिंग, वीवीआईपी की सुरक्षा और लोगों को बचाना शामिल है.

undefined

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर AAP मंत्री आतिशी ने कहा है कि यह भारत और दिल्ली के लिए गर्व की बात है कि जी20 शिखर सम्मेलन यहां हो रहा है. और हमें दिल्ली की सुंदरता और विरासत को पूरी दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिल रहा है. अब दिल्ली दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है. यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात होगी जब पूरी दुनिया से आने वाले प्रतिनिधि दिल्ली की सराहना करेंगे.

undefined

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी यानी जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक खास मंच है. यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने के साथ-साथ उसे मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. वर्तमान में भारत जी20 का अध्यक्ष है. उसे यह अध्यक्षता एक दिसंबर 2022 को मिली और वह 30 नवंबर 2023 तक इसकी अध्यक्षता करेगा.

undefined

जी-20 में 19 देश- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका- और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं.

undefined

जी -20 समूह के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का करीब 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और दुनिया की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह समूह दुनिया की प्रमुख उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों को एक साथ लाता है.

undefined

जी 20 समिट के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है. दिल्ली में प्रगति मैदान के पास G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महाराणा प्रताप और चोल राजा राजाराजा की वॉल पेंटिंग बनाई गई है.

undefined

नई दिल्ली में प्रगति मैदान के पास जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए रेलवे पुल के नीचे छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर की वॉल पेंटिंग के पास से गुजरता एक कुली.

undefined

नई दिल्ली में प्रगति मैदान के पास आगामी जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए तैयार किए गए भित्तिचित्र के पास से गुजरते यात्री इसे देख मंत्रमुग्ध हो जा रहे है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola