Weather Forecast Today: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
New Delhi: Vehicles move on a road during rain in New Delhi, Saturday, Sept. 9, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI09_09_2023_000508B)
Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, रायसेन, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुजरती है, और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जाती है जो औसत समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना है.

दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

राजस्थान के अनेक इलाकों में भादो के महीने में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सितंबर में अब तक का रिकॉर्ड है. विभाग के मुताबिक भरतपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के कुछ भागों में 10 सितंबर को भी मेघगर्जन-बारिश होने की संभावना है. 11-12 सितंबर को केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. केंद्र के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभागों में आगामी दो दिन केवल छुटपुट हल्की बारिश होने जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी बढ़ने की उम्मीद है. 12 और 13 सितंबर को बारिश में कुछ कमी आ सकती है. उम्मीद है कि 14 सितंबर के आसपास एक और चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजरेगा.

झारखंड में बीते तीन दिनों से कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा. इसका असर लगभग पूरे राज्य में दिख रहा है. कई स्थानों पर 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है. रविवार से इसकी गति थोड़ी धीमी होने की उम्मीद है. 12 सितंबर के बाद मानसून फिर सक्रिय हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










