Weather Forecast: बिहार-झारखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी जारी की चेतावनी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)

Weather Forecast: अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई अगले 24 घंटे में शुरू हो जाएगी.

undefined

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, दक्षिणी गुजरात, कोंकण के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है और अलर्ट जारी किया है. पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो, बिहार में 24 और 25 सितंबर को सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24, अंडमान और निकोबार में 24-28 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.

undefined

नॉर्थईस्ट इंडिया के मौसम पर नजर डालें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 सितंबर को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं, मध्य भारत के राज्यों में पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

दक्षिण भारत के मौसम को लेकर विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु में 24 सितंबर, तटीय कर्नाटक और केरल में 24, 27 और 28 सितंबर को जबकि उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 24, 25, 27 और 28 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है.

undefined

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर नजर डालें तो विभाग ने बताया है कि हरियाणा, पंजाब में 24 सितंबर को भारी बरसात के आसार हैं. पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा में 24, 25 और 28 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य महाराष्ट्र में 24, 27 और 28 सितंबर, मराठवाड़ा में 24 और 27 सितंबर, सौराष्ट्र और कच्छ में 24 सितंबर जबकि गुजरात में 24-28 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन