Weather Report: क्रिसमस से पहले भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Dec 2024 9:58 PM

विज्ञापन

Weather Report

Weather Report: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. शीतलहर चलने के कारण पारा और गिर गया है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. लेह, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सोमवार को हुई हल्की बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने आने वाले समय में दिल्ली कई राज्यों में और बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Weather Report: क्रिसमस से पहले दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. बर्फबारी के कारण कई राज्य भयंकर शीतलहर की चपेट में हैं. जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसके कारण तापमान माइनस में चला गया है. इस बीच कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान और गिर गया है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है. आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में 27, 28 और 29 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में माइनस से भी नीचे तापमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में भयंकर सर्दी पड़ रही है. कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी रही और पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया. पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन में बर्फ जम गई है.कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. वहीं सोमवार को लेह में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पहलगाम में  -7.8 डिग्री. एक नजर डालते हैं अन्य इलाकों के न्यूनतम तापमान पर.

हिमाचल प्रदेश में जम गई नदियां

हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शिमला और आसपास के इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई. प्रदेश के कई इलाके भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है. इसके कारण नलों का पानी जम जमा है और नदियों के पानी में बर्फ की परत जम गई है. मौसम विभाग ने 23 से लेकर 26 दिसंबर तक भारी शीतलहर चलने का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने गुरुवार तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

अधिकतम तापमान में गिरावट

  • चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • हिसार में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • करनाल में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री रहा.
  • सिरसा में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया.
  • पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • अमृतसर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया.
  • लुधियाना में 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से गिरा पारा

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें

Jammu Kashmir Big Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, पांच जवान शहीद

क्रिसमस के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, आज ही जान लें अपडेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola