28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट, जानें कब पेश होगा आम बजट?

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2026 8:58 PM

विज्ञापन

28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, फोटो- सोशल मीडिया

Parliament Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा. केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार (9 जनवरी ) को ट्वीट कर संसद के बजट सत्र की जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन

Parliament Budget Session 2026: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार (9 जनवरी ) को ट्वीट कर संसद के बजट सत्र की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. पहला चरण 13 फरवरी 2026 को खत्म होगा और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू होगी. भारत सरकार की सिफारिश पर, भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के दोनों सदनों को 2026 के बजट सत्र के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से एकत्रित होगी.

9 मार्च को फिर शुरू होगा सत्र

राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित होगी. संसद की बैठक 9 मार्च को फिर शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल को खत्म होगी.

कब पेश होगा आम बजट?

संसद का यह सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. इसका पहला फेज 13 फरवरी 2026 को खत्म होगा. दूसरा फेज संसद 9 मार्च 2026 से 2 अप्रैल तक चलेगा. सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा. बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी. केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा.

निर्मली सीतारमण का नौवां बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद के वीकेंड को देखते हुए सत्र 2 अप्रैल को खत्म हो सकता है. (इनपुट भाषा)

Also Read: MEA On Trump Tariff: ऊर्जा नीति पर भारत का रुख साफ, ट्रंप के 500 % टैरिफ वाले बिल पर विदेश मंत्रालय की खरी-खरी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola