165 मिसाइल और 541 ड्रोन इंटरसेप्ट, UAE एयर डिफेंस ने ईरानी हमलों को किया नाकाम

UAE पर ईरान का हमला नाकाम, फोटो- पीटीआई
संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय ने बताया कि UAE एयर फोर्स और एयर डिफेंस ने ईरानी हमलों में 165 बैलिस्टिक मिसाइल, 2 क्रूज़ मिसाइल और 541 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया. हालांकि ईरान के हमले में 3 विदेशी नागरिकों मारे गए और कुल 58 लोग घायल हुए हैं. कुछ मलबे से संपत्ति को मामूली नुकसान हुआ. मंत्रालय ने सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
Iran Attacks: ईरानी हमले की शुरुआत के बाद से संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, दो क्रूज़ मिसाइलों और 541 ड्रोन का सामना किया है, और उसमें से अधिकांश को नष्ट करने का दावा किया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए हमलों में से 152 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं. दोनों क्रूज मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया.
506 ड्रोन को नष्ट किया गया- यूएई
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से कुल 541 ड्रोन में से 506 को रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि 35 ड्रोन देश के भीतर गिरे, जिससे कुछ स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा. हमले के दूसरे दिन सुबह ही एयर डिफेंस सिस्टम ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइल और 311 ड्रोन नष्ट कर दिए. हालांकि, 21 ड्रोन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए, जिससे सीमित क्षति हुई.
तीन लोगों की मौत, कई घायल
संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से किए गए हमले में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है. इनमें पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जबकि 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए. घायलों में अमीराती समेत मिस्र, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान और अफगानिस्तान के नागरिक शामिल हैं.
मिसाइल और ड्रोन के मलबे से पहुंचा नुकसान
रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया कि बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के दौरान गिरे मलबे से कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम नुकसान हुआ है. साथ ही मंत्रालय ने दोहराया कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है और नागरिकों, निवासियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर किया हमला
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद ईरान खाड़ी के कई देशों पर हमला कर रहा है. इन देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को ईरान निशाना बना रहा है. इसी दौरान ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात हवाई अड्डे और कई अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमला किया. ईरान ने जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया. दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के एक बयान के मुताबिक ‘एक ड्रोन के छर्रों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई’, हालांकि उसे काबू में कर लिया गया.
इसे भी पढ़ेंः हमले तेज किए तो अमेरिका देगा ऐसा जवाब कि… डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










