हमले तेज किए तो अमेरिका देगा ऐसा जवाब कि… डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Mar 2026 8:23 PM

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान की ओर से हमला तेज होता है तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा. ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में मौत हो चुकी है, और ईरान खाड़ी देशों पर मिसाइल से हमला कर रहा है.

विज्ञापन

Donald Trump Warning to Iran: ईरान पर इजराइल और अमेरिका का हमला जारी है. ईरान भी पलटवार कर रहा है. कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर उसने तेज हमले किए हैं. ईरान ने रविवार को भी इजराइल और खाड़ी अरब देशों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं. इजराइल और अमेरिका के हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने दोनों देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प दोहराया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान हमले तेज नहीं करे, वरना अमेरिका ‘ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा.’

खाड़ी देशों में तनाव का माहौल

इससे पहले ईरान ने शनिवार को दावा किया कि तेहरान स्थित खामेनेई के कार्यालय पर हुए इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई. इस घटना के बाद इस्लामी गणराज्य के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने की आशंका गहरा गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान के लोगों के लिए अपने देश की बागडोर अपने हाथ में लेने का यह सबसे बड़ा अवसर है.
वहीं, ईरान के मंत्रिमंडल ने संकल्प जताया कि इस अपराध का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी इजराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए अब तक का अपना सबसे तीव्र आक्रामक अभियान शुरू करने की धमकी दी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा “आपने सीमाएं पार कर दी हैं और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी. हम ऐसा करारा जवाब देंगे कि आप खुद रहम की भीख मांगने पर मजबूर हो जाएंगे.”

चरम पर ईरान-अमेरिका तनाव

हाल के हफ्तों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी युद्धपोतों और विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा तैनात किया है. ईरान ने कहा था कि उसे युद्ध टलने की उम्मीद है लेकिन उसने यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को बरकरार रखा. इसने कहा कि उसने जून के बाद से परमाणु संवर्धन नहीं किया है, लेकिन उसने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को उन स्थलों का दौरा करने से रोक दिया जिन पर अमेरिका ने बमबारी की थी. इजराइल ने कहा कि इस अभियान की योजना अमेरिका के साथ मिलकर महीनों पहले बनाई गई थी. इजराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने एक बयान में कहा कि वायुसेना के पायलटों ने ‘पूरे ईरान में सैकड़ों ठिकानों’ पर हमला किया.

तेहरान में हुआ बड़ा धमाका, आसमान में उठा धुंए का गुबार

इजराइली सेना ने कहा कि वह ईरान के शहर में हमला जारी रख रही है. इसी कड़ी में ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ. इस विस्फोट से आसमान में धुएं का विशाल गुबार उठते हुए देखा गया. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस संस्थान को निशाना बनाया गया था. ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि विस्फोट उस इलाके में हुआ, जहां देश का पुलिस मुख्यालय और ईरानी सरकारी टेलीविजन स्थित है. इजराइली सेना ने बताया कि वह मध्य तेहरान में ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रही है. सेना ने कहा कि युद्ध के पहले दिन तेहरान तक जाने का रास्ता साफ किया और दूसरे दिन वह मध्य तेहरान पर हमला कर रही है. (भाषा इनपुट)

इसे भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर क्या होगा असर? जानें कारोबार पर कितनी आएगी आंच

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola