क्रिसमस के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, आज ही जान लें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड समेत देश-दुनिया में क्रिसमस का त्योहार शुरू हो गया है. यीशु के जन्म के बाद कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम. आज ही जान लें अपडेट.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड समेत पूरे देश-दुनिया में बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन लोग पिकनिक मनाने के लिए भी निकलते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसमें कहा है कि सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. यानी पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट समय है. खासकर रांची के लोगों के लिए. यहां अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है, जो आपको पिकनिक का आनंद लेने के लिए अनुकूल रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 दिन तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिन तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

बाबा नगरी देवघर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री

पलामू का तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान देवघर का रहा. पलामू का उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया और देवघर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

झारखंड में सबसे कम तापमान कहां का है?

झारखंड में आज सबसे कम तापमान बाबानगरी देवघर में रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान कहां का है?

आज के दिन झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पलामू जिले में रहा. पलामू का उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता

हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट, 56 लाख बैंक अकाउंट में 28 को ट्रांसफर होंगे 2500-2500 रुपए

वीकेंड में मौसम कैसा रहेगा? झारखंड में कब बारिश होगी? ये है वेदर अपडेट

कुंभ मेला 2025 के लिए रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

झारखंड में आज सबसे कम तापमान बाबानगरी देवघर में रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.