कुंभ मेला 2025 के लिए रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

Updated:
विज्ञापन

Kumbh Mela 2025 Special Train

Kumbh Mela 2025 Special Train: अगर आपने भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला 2025 में शामिल होने का मन बनाया है, तो इस बार आपको परेशानी नहीं होगी. रांची से सीधे टूंडला तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन की तारीख, टाइम-टेबल और स्टॉपेज जान लें, ताकि टिकट बुक कराने में दिक्कत न हो.

विज्ञापन

Kumbh Mela 2025 Special Train: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला 2025 के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ की वजह से यात्रियों को दिक्कत न हो, इसलिए भारतीय रेलवे ने रांची रेल मंडल से ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टूंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची-टूंडला कुंभ स्पेशल मेला ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट

08067 रांची-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक बार चलेगी. ट्रेन का रूट चार्ट और टाइम-टेबल इस प्रकार है :-

  • रांची से प्रस्थान 10:30 बजे
  • मूरी आगमन 11:38 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 11:40 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 13:00 बजे
  • गोमो आगमन 14:05 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 14:10 बजे
  • गया आगमन 16:10 बजे
  • गया से प्रस्थान 16:15 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:45 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय से प्रस्थान 19:55 बजे
  • प्रयागराज आगमन 23:10 बजे
  • प्रयागराज से प्रस्थान 23:20 बजे
  • गोविंदपुरी आगमन 02:00 बजे
  • गोविंदपुरी से प्रस्थान 02:05 बजे
  • टूंडला आगमन 06:30 बजे होगा

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

टूंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

सीपीआरओ ने बताया कि 08068 टूंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 20 जनवरी 2025 को टूंडला से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन भी सिर्फ एक दिन ही चलेगी. ट्रेन का रूट चार्ट और टाइम-टेबल इस प्रकार है :-

  • टूंडला से प्रस्थान 16:20 बजे
  • गोविंदपुरी आगमन 20:00 बजे
  • गोविंदपुरी से प्रस्थान 20:05 बजे
  • प्रयागराज आगमन 01:00 बजे
  • प्रयागराज से प्रस्थान 01:10 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 05:20 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय से प्रस्थान 05:30 बजे
  • गया आगमन 08:40 बजे
  • गया से प्रस्थान 08:45 बजे
  • गोमो आगमन 11:25 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 11:30 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:45 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 12:50 बजे
  • मूरी आगमन 13:50 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 13:52 बजे
  • रांची आगमन 15:50 बजे

ट्रेनों में होंगे इतने कोच

इन ट्रेनों में कुल 18 कोच होंगे. इसमें एसएलआरडी का 01 कोच, जेनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच, वातानुकूलित 3-टियर इकॉनोमी के 04 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट, 56 लाख बैंक अकाउंट में 28 को ट्रांसफर होंगे 2500-2500 रुपए

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola