दशकों पुरानी पांच मांगें पूरी हुईं तो बदल सकती है तमाड़ की तस्वीर, सांसद से जनता ने मांगी प्रभावी पहल
सांसद को मांगपत्र सौंपते तमाड़ के ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
तमाड़ की जनता ने खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा से पांच सूत्री विकास मांगों को पूरा करने की मांग की है। इसमें कॉलेज, पर्यटन और रेलवे परियोजनाएं शामिल हैं।
तमाड़. शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली तमाड़ की दशकों पुरानी पांच सूत्री विकास मांगों को लेकर क्षेत्र की जनता ने खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा से राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर प्रभावी पहल करने की मांग की है. इस संबंध में सांसद को सौंपे गये आवेदन में कहा गया है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इन मांगों से उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. जनता का कहना है कि यदि इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है, तो तमाड़ के विकास को नयी दिशा मिल सकती है.
आपके शहर में
10 एकड़ भूमि पर मॉडल पीजी कॉलेज की मांग
जनता की पहली मांग तमाड़ थाना से सटी कृषि एवं पशुपालन विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि पर मॉडल पीजी कॉलेज का निर्माण कराने की है. क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया है.
बड़ा तालाब बनेगा जॉगिंग और वॉकिंग का केंद्र
दूसरी मांग तमाड़ बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर जॉगिंग पार्क और वॉकिंग ट्रैक विकसित करने की है. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलने के साथ क्षेत्र की खूबसूरती भी बढ़ सकती है.
पतरा वन में पर्यटन केंद्र विकसित करने की मांग
तीसरी मांग पतरा वन में जैविक उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने की है. जनता का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों को विकसित कर तमाड़ को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलायी जा सकती है.
करकरी नदी और पहाड़ियों को पिकनिक स्पॉट बनाने की मांग
पुंडीडीरी स्थित करकरी नदी और पहाड़ियों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की भी मांग की गयी है. क्षेत्र के प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जतायी गयी है.
दो रेलवे परियोजनाओं को गति देने की मांग
पांचवीं मांग नामकुम-कांड्रा और खूंटी-तमाड़ जंक्शन रेलवे परियोजनाओं को गति देने की है. जनता के अनुसार इन परियोजनाओं के आगे बढ़ने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास की रफ्तार बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज
दो साल बाद फिर सांसद से लगायी उम्मीद
आवेदन में कहा गया है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इन मांगों को लेकर सांसद को लिखित रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. अब क्षेत्र की जनता ने सांसद से राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर प्रभावी पहल करने की मांग की है.
जनता का कहना है कि पांचों मांगों पर ठोस पहल होने से तमाड़ में शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. इससे क्षेत्र के विकास को नयी दिशा मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% सीट आरक्षण खत्म, नामांकन में बड़ा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए