Photos: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, बिहार-झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Navi Mumbai: Pedestrians during rainfall, at Kopar Khairane in Navi Mumbai, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo)(PTI09_27_2023_000345B)

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
undefined

उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है.

undefined

बिहार के कई जिलों में भी जोरदार बारिश हो रही है. शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. बारिश का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग ने रविवार को बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा गया में भी भारी बारिश की चेतावनी है.

undefined

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई और जिलों में हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. शनिवार शाम से कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जो रविवार को भी जारी रहने से निचले इलाकों में पानी भर गया. मौसम अधिकारी ने बताया कि रांची में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे से रविवार शाम साढ़े पांच बजे के बीच 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि ओडिशा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं. आईएमडी ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई.वहीं कल यानी सोमवार को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, क्योंझर और संबलपुर जिलों में भारी बारिश के आसार के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

वहीं आईएमडी ने कहा कि देश में औसत से कम 820 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि किसी अल नीनो वर्ष में बारिश का दीर्घकालिक औसत 868.6 मिलीमीटर (मिमी) रहता है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola