Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में गिरा पारा, जानिए अपने राज्य के 10 दिनों का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2023 11:31 AM

विज्ञापन

Jammu: People sit around a bonfire to warm themselves during a cold and foggy winter morning, in Jammu, Wednesday, Dec. 13, 2023. (PTI Photo)(PTI12_13_2023_000070B)

दिसंबर का महीना खत्म होने को है. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिसंबर का महीना खत्म होने को है. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल

undefined

छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में 25 दिसंबर से ठिठुरन थोड़ी और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. यहां जनवरी पहले सप्ताह में शीतलहर चलने के आसार है. वहीं मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां भी ठंड बढ़ चुकी है. प्रदेश में क्रिसमस से पहले बादल छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.

undefined

ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में पारा काफी नीचे चला गया जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में दो जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है.

undefined

पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है. पूरे कश्मीर में रात का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.वहीं जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल यानी सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

undefined

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है. दिल्ली में आज यानी मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसतन तापमान से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था. आने वाले समय में दिल्ली में ठंड में इजाफा होने का संभावना है.

undefined

राजस्थान में भी सर्दी में इजाफा हुआ है. सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बदलते मौसम को लेकर मौसम केंद्र जयपुर ने कहा है कि राज्य के चूरू में न्यूनतम तापमान 6.4, सीकर में 6.5 और अलवर 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

undefined

मौसम का मिजाज उत्तर प्रदेश में भी तल्ख होता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड पड़ रही है. दिन में खिली धूप में सर्दी में थोड़ी कमी आ जाती है लेकिन शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है. तराई क्षेत्रों में ठंड का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. राजधानी लखनऊ समेत  कानपुर, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, मेरठ में घने कोहरे के साथ भीषण सर्दी पड़ रही है. क्रिसमस के बाद यूपी के कई राज्यों में ठंड और बढ़ेगी. कोहरे से भी लोग दो-चार होंगे.

undefined

झारखंड में मौसम का फिलहाल ऐसा ही रहेगा. राजधानी रांची समेत कई जिलों में पारा लुढ़कता जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि 22 दिसंबर के बाद एक-दो दिनों के लिए न्यूनतम तापमान में थोड़ा बदलाव आ सकता है. आसमान में हल्के बादल भी दिख सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आएगी.

undefined

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दक्षिणी तमिलनाडु भारी बारिश से पानी पानी हो रहा है. सबसे बुरा हाल तमिलनाडु का है, जहां कई जिलों में मूसलाधार बारिश से लोग हलकान हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के थूथुकुडी जिले के कयालपट्टिनम में सोमवार साढ़े आठ बजे पूरी हुई 24 घंटे में 95 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

Also Read: Weather Forecast: बर्फीली सर्दी… कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, यहां हुई 24 घंटे में 95 सेंटीमीटर बारिश
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola