Weather Forecast : सक्रिय हो रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में होगी बारिश, सर्दी की भी दस्तक
Residents and members of the the Emergency Management Agency prepare for the heavy wind and increased water levels, at Kelstrup Strand, in Haderslev southern, Denmark Thursday, Oct. 19, 2023. Southern Scandinavia and northern Germany braced for bad weather with gale force winds over the next days. Authorities said Thursday that floods could cause major problems in inner Danish waters and in the Baltic Sea. AP/PTI(AP10_19_2023_000343A)
Weather Forecast Updates: भारत में मौसम के तेवर अब तल्ख होने लगे हैं. तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है. दिन और रात के तापमान में अंतर भी बढ़ रहा है. गुलाबी ठंड के आगाज से अब सर्दी की दस्तक होने लगी है.

भारत में मौसम के तेवर अब तल्ख होने लगे हैं. तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है. दिन और रात के तापमान में अंतर भी बढ़ रहा है. गुलाबी ठंड के आगाज से अब सर्दी की दस्तक होने लगी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को छोड़कर देश में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है. देश के अधिकांश राज्यों में दिन के समय मौसम ठंडा, आरामदायक और धूप वाला और रात के समय ठंड बढ़ने लगेगी.

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों खासकर जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. इसके कारण ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह तक बढ़ जाती है और दिसंबर और जनवरी के दौरान चरम तीव्रता के साथ फरवरी या मार्च तक जारी रहती है. ऐसे में इस दौरान मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थान पर भारी बारिश हुई. तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा. जबकि पुणे, मुंबई और अहमदाबाद मध्यम श्रेणी में थे.

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

यूपी में सर्दी के जोर पकड़ने से पहले ही कई शहरों की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. खासतौर से दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके में सुबह से प्रदूषण के कारण धुंध हावी हो रही है. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की आबोहवा खराब हो रही है.

यूपी में दिन ढलने के साथ धूप के तेवर नरम होने लगे हैं. हालांकि मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है, लेकिन गर्मी और उमस की स्थिति नहीं है. रात में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा.

वहीं, बदलते मौसम का असर झारखंड में बी दिख रहा है. प्रदेश में में ठंड का एहसास होने लगा है. गुलाबी ठंड ने सूबे में दस्तक दे दी है. दिन के समय खिली धूप में ठंड का अहसास नहीं होता लेकिन शाम ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट आने लगती है. सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










