Weather Forecast: नवंबर में बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के बाद बदलेगा मौसम, जानें अपने राज्य का हाल
मौसम की खबर: नवंबर के महीने की शुरूआत होने वाली है. इस बीच ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. एक पश्चिमी विक्षोभ एक नवंबर की रात को आने और अगले 48 घंटों तक रहने की संभावना है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में AQI का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. सुबह-सुबह शहर में धुंध देखा गया. मुंबई शहर में AQI का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक नवंबर की रात को आने और अगले 48 घंटों तक रहने की संभावना है. यह एक हल्की मौसम प्रणाली होगी, जो ज्यादातर पहाड़ियों तक ही सीमित है, जिसके परिणामस्वरूप पहाड़ी राज्यों में हल्की वर्षा की संभावना है. वहीं 02 और 03 नवंबर को पंजाब के तलहटी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है.

झारखंड के कई इलाकों का न्यूनतम तापमान 15 डिगी सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. उत्तर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

एक और दो नवंबर के बीच एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होने के आसार हैं. इसके प्रभाव से पहाड़ों में अच्छी-खासी बर्फबारी हो सकती है. लिहाजा बिहार सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाके में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है.

यूपी में मौसम में गर्मी और सर्दी का सिलसिला जारी है. दिन में धूप निकलने के बाद रातें सर्द हो रही हैं. धूप के तेवर नरम बने हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूर्वी हवाओं की वजह से दो दिनों तक सिहरन में इजाफा होगा. इस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा प्रभावी नजर आएगी. वहीं 1 नंवबर से एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने की वजह से से गर्मी में इजाफा दर्ज किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










