Weather Forecast: फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी! बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Feb 2024 8:00 AM

विज्ञापन

Weather News Today

Weather Forecast Today- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. इधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर ठंड की वापसी होती नजर आ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिल्ली में अधिक कोहरा देखने को मिलेगा. सोमवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. सोमवार के बाद आकाश साफ हो जाएगा.

undefined

उत्तर भारत में आये पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में बारिश हुई है. सोमवार को झारखंड के पलामू प्रमंडल और मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है. सोमवार को राजधानी रांची में भी बादल छाये रहने के आसार हैं. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है. मंगलवार को इसका ज्यादा असर राजधानी रांची और आसपास के जिलों में भी दिख सकता है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि मंगलवार को कोल्हान और संताल परगना के कुछ हिस्सों में भी इसका असर दिख सकता है. इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. अधिकतम तापमान भी गिर सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने पर ठंड का एहसास भी ज्यादा हो सकता है.

undefined

सोमवार को दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. साथ ही कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और ठनके की भी आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. आइएमडी के मुताबिक दक्षिण,पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश हो सकती है. खासकर पटना , गया, नालंदा, शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद,लखीसराय, बक्सर,भोजपुर, भभुआ, रोहतास ,भागलपुर,बांका, जमुई, खगड़िया आदि इलाकों में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

undefined

मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में 4 व 5 फरवरी को बारिश, ओले गिरने व बिजली गिरने की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज व आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. वहीं राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.

undefined

उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश होने से पूरा प्रदेश जबरदस्त ठंड की चपेट में आ चुका है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड और औली में बर्फबारी हुई है. देहरादून सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश जारी है. उंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गयी है.

Also Read: UP Weather Report: यूपी में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं पूर्वी असम में हल्की बारिश संभव है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन