ePaper
Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड के इन 16 जिलों में कुछ देर में होगी बारिश! वज्रपात की भी संभावना, गर्मी से दिल्ली बेहाल, जानें UP, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated at : 19 Sep 2020 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड के इन 16 जिलों में कुछ देर में होगी बारिश! वज्रपात की भी संभावना, गर्मी से दिल्ली बेहाल, जानें UP, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharashtra) समेत अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार है. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) को उमस गर्मी से आज भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal), मुंबई (Weather Forecast Mumbai) समेत अन्य राज्यों का हाल...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

आज झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य की राजधानी रांची समेत रामगढ़, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में मेघ-गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. यही नहीं कई हिस्सों में वज्रपात की भी संभावना नजर आ रही है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

दिल्ली में मौसम

मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में पिछले 11 दिन से बारिश नहीं हुई है, जबकि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है. सफदरजंग वेधशाला ने आठ सितम्बर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी. बारिश में कमी के कारण पिछले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा हुआ है. शुक्रवार को शहर के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सितम्बर में दिल्ली में अभी तक 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 94.9 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

झारखंड में आज का मौसम

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य सामान्य रहा. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. धनबाद में सबसे अधिक, 151 मिलीमीटर के करीब वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 20 से 22 सितंबर तक राज्य में कई इलाकों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है. आपको बता दें कि राज्य भर में 20-21 सितंबर को मध्य और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. 22 सितंबर को उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.

मौसम केंद्र के पूर्व अनुमान के अनुसार 23 और 24 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे. झारखंड के कई स्थानों पर इस दिन हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

कर्नाटक में आज का मौसम

तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो आंतरिक कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में भी मौसम का यही हाल रहेगा. इसके अलावा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मानसून के कमजोर रहने के आसार है. हालांकि, जल्द ही इन क्षेत्रों में भारी होने के आसार है. फिलहाल, आगामी 24 घंटे के भीतर यहां का मानसून सुस्त ही बना रहेगा.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

तटीय हिस्सों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने गोवा से लेकर तटीय कर्नाटक और केरल तक में आज भारी मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो इन क्षेत्रों में पहले के मुताबिक बारिश गतिविधियां और बढ़ गयी है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

महाराष्ट्र में आज का मौसम

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज अच्छी वर्षा होने के आसार है. उम्मीद है कि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अच्छी वर्षा होने के आसार है. हालांकि, विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है. जबकि, कोंकण के उत्तरी भागों में बारिश गतिविधियां कम होने के आसार है. लेकिन, मानसून यहां फिर से सक्रिय नजर आ रहा है. वहीं, मुंबई समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

छत्तीसगढ़ में आज अच्छी वर्षा के आसार है. मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों, खासकर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा कई स्थानों पर देखने को मिली है.

1:22 PM. 19 Sept 201:22 PM. 19 Sept

ओडिशा में आज का मौसम

ओडिशा के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में भी यहां कई स्थानों पर अच्छी वर्षा देखने को मिली है.

7:39 AM. 19 Sept 207:39 AM. 19 Sept

देश में आज का मौसम

मौसम विभाग ने गोवा और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना जतायी है. साथ ही साथ पश्चिमी घाट पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान है. जबकि, मध्य भारत में कम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा होते रहने की संभावना है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola