Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगा पारा, बिहार-झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

weather today/ file photo

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी आज लोगों को परेशान करने वाली है. बिहार-झारखंड के लोगों को अब गर्मी से राहत मिलेगी. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. सोमवार और मंगलवार को बादलों का आना-जाना आसमान में लगा रहेगा. वहीं 9 मई को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में चल सकती है लू

राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. सात मई को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. जोधपुर व बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है. आठ मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर के अलावा चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान है.

पूर्वी और दक्षिणी भारत का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ-साथ ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ‘हीट वेव’ से लेकर ‘सीवियर हीट वेव’ की स्थिति नजर आ रही है. आईएमडी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में चल रही लू का दौर पांच-छह मई तक जारी रहेगा और इसके बाद यहां कुछ राहत मिलेगी.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 5 से 9 मई के बीच ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी दौरान दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

इन राज्यों में भी होगी हल्की बारिश

6 मई से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत

झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. 6 से 10 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी करने का काम किया है. छह और सात मई को झारखंड के उत्तर-पूर्व (संताल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर इलाके में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

बिहार में पूर्वा हवा का प्रवाह बढ़ चुका है. इस कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में 6 से 11 मई तक बारिश होने की संभावना है. बिहार के मौसम में सोमवार से होने वाले बदलाव से तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस वजह से लोगों को गर्मी से कुछ दिनों के राहत मिलेगी.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत, कल से इन इलाकों में बारिश के आसार

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन