Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Today/ File Photo
Weather Forecast : दिल्ली के लोगों को अगले दो दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : पिछले चार दिनों से दिल्ली के तापमान ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है. राजधानी में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी में हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है, जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी. आज यहां का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
इसके बाद दिल्ली में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान
स्काइमेट वेदर के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्�� महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के अलावा ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
दक्षिण भारत का मौसम
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 13 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर जबकि 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है. 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तेज हवा चलने की संभावना है.
राजस्थान में होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 13 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज के साथ-साथ धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. यहां हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है.
Read Also: Bihar Weather: बिहार में आंधी, बारिश, वज्रपात से बिगड़ा मौसम, पटना समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट
झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां 14 अप्रैल तक कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके बाद सूबे के अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 13 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. 14 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा.
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम पर नजर डालें तो यहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश की राजधानी पटना समेत 9 जिलों में आज भी आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 13 से 16 अप्रैल के बीच भागलपुर के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल नजर आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










