Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
weather today
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां आज हल्की बारिश की संभावना है. झारखंड का मौसम 15 मई तक इसी तरह बना रहेगा. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो रविवार को यहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ स्थानों में बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. सोमवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा, जबकि 14 मई से मौसम साफ होगा और आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश
एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज आंधी व बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार 12-14 मई तक सूबे में आंधी बारिश की संभावना है. इससे अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है.
Read Also : Bihar Weather: सुहाना रहेगा बिहार का मौसम, अगले दो दिनों तक बदलाव नहीं
यहां हो सकती है बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ-साथ कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.
15 मई तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम 15 मई तक बदला नजर आएगा. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि 15 मई तक राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. 12 से 15 मई तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ भी बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम
अभी बिहार का मौसम बदला हुआ है. सूबे के मौसम में अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण के साथ-साथ गोपालगंज का तापमान 34 से 26 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसी तरह का तापमान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफफरपुर, दरभंगा के अलावा वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम व पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज के कुछ एक जगहों पर मेघगर्जन के साथ-साथ वज्रपात हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










