Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Dec 2023 8:57 AM
Bengaluru: Vehicles move on a road amid rain in Bengaluru, Monday, Oct. 9, 2023. (PTI Photo)(PTI10_09_2023_000362A)
Weather Forecast Today: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी बढ़ा हुआ है. देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

दिल्ली-NCR का AQI गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है. यहां विजिबिलिटी भी कम हो गई है. दिल्ली प्रदूषण से बेहाल है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो, 12 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जिससे लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होगा.

स्काइमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की दो बार मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छाया नजर आ सकता है.

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 16 दिसंबर तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. उसने रात के तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है.

आइएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी आशीष कुमार ने मौसम को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का अभी बिहार पर कोई असर नहीं है. अगले तीन दिन तक किसी खास असर की संभावना नहीं है. मंगलवार को पछुआ की गति 12-14 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस परिदृश्य में रात की तरह दिन में भी लोगों को ठंड महसूस होगी.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की मानें तो पछुआ हवाओं के कारण दिन की अपेक्षा रात के तापमान में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़क चुका है. प्रदेश में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बना रहेगा. साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बहुत बड़े बदलाव के आसार नहीं नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










