Weather Forecast: नये साल की शुरुआत में दिल्ली सहित उत्तर भारत में होगी बारिश, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

Updated:
विज्ञापन

आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन

नये साल की शुरुआत में देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत में नये साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा इस दौरान देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है.

दिल्ली में 25-28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान

आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. अगले दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना है. वहीं 31 दिसंबर से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है.

कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड

कश्मीर इस समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी के दौर ‘चिल्लई कलां’ से गुजर रहा है. चिल्लई-कलां’ 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है जब इस क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जलाशयों में पानी बर्फ बन जाता है. इस अवधि में ज्यादातर हिस्सों में, विशेषकर ऊंचे इलाकों में बार-बार और बहुत बर्फबारी होती है. ‘चिल्लई-कलां’ की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा. इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है. उस दौरान भी शीत लहर जारी रहती है.

Also Read: Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, जानें क्रिसमस में कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु सहित यहां हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना

24, 27 और 28 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है.

घने कोहरे की चपेट में ये राज्य

25-27 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में और 25 दिसंबर को राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना

उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत: अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. जबकि पूर्वी भारत: अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola