Weather Forecast: झारखंड, दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
Weather Forecast
Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, दिल्ली सहित देशभर के कई राज्यों में अगले तीन से चार दिनों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
Weather Forecast: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ रहेगा. मौसम विभाग ने आज भी मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है.
झारखंड में अगले तीन से चार दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिन मानसून के सक्रिय रहने तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. पूर्वानुमान में कहा कि पूर्वी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है. उसने कहा कि कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है. 17 जुलाई को जोधपुर संभाग और 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










