ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Updated at : 06 Sep 2020 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Update Today : आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में छिटपुट वर्षा शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली (Weather Forecast Delhi) के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), ओडिशा, तमिलनाडु समेत देश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है. जबकि, बिहार (Weather Forecast Bihar) और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP) के भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

बनासकांठा में भारी बारिश

गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हुआ जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

मौसम विभाग की चेतावनी

झारखंड के लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. इसकी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

कुछ घंटों में यहां होगी बारिश

झारखंड के पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा जिलों में अगले दो से तीन घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश

झारखंड के गढवा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, गिरीडीह जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

चंडीगढ़ में उमस बढ़ गई

चंडीगढ़ में सुबह से ही धूप निकले होने की वजह से उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अभी अगले तीन दिनों तक शहर में बारिश नहीं होने के आसार जताए है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

बिहार के भागलपुर में बढी गर्मी

मौसम की तल्‍खी के साथ रविवार सुबह की शुरुआत हुई. बिहार के भागलपुर में नौ बजते-बजते मौसम गर्म हो गया. यहां बारिश की संभावना नहीं है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

एक सप्ताह तक औसत से अधिक वर्षा

अगले एक सप्ताह तक देश में हर दिन औसत से अधिक वर्षा की संभावना नजर आ रही है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर दिशा में

मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर दिशा में चली गई है. इस समय यह अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, पटना, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्वोत्तर में असम और अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से जम्मू कश्मीर तक एक ट्रफ रेखा भी बनी है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हो सकती है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में छिटपुट वर्षा शुरू होने की संभावना है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

बिहार में बदलेगा मौसम

मौसमविदों का की मानें तो अगले दो दिनों बाद बिहार में मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. हवाओं की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. हवा की दिशा बदलने पर बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से नमी वाली हवाओं के आने का सिलसिला बढ़ेगा वैसे ही बादल बनने शुरू होंगे.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

यहां आज होगी भारी बारिश

देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. चेतावनी के अनुसार, उत्तराखंड़ जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. विभाग की मानें तो, बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम मंघालय और नागालैंड में अधिक बारिश होने की संभावनाएं हैं.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

झारखंड में एक बार फिर से मानसून सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से झारखंड में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पलामू, गढ़वा और चतरा में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

बिहार में लगातार बढ रहा है तापमान

पछुआ हवाओं के बहने से बिहार में बादल नहीं बनते नजर आ रहे हैं जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर लगातार बना हुआ है. राजधानी पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में पारा पिछले एक डेढ़ हफ्ते से लगातार सामान्य से ऊपर रहा है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

यूपी में हल्की बारिश

विभाग के अनुसार रविवार को भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

राजस्थान का हाल

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में मौजूदा मानसून सत्र में अब तक कुल मिलाकर सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वी राजस्थान में सामान्य वर्षा हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और कुछ जगह बारिश भी हुई. इस बीच, राजस्थान के कई इलाकों में मानसून की बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा और छत्तरगढ़ में 70 मिलीमीटर बारिश हुई.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शनिवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

2:21 PM. 6 Sept 202:21 PM. 6 Sept

दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जाम लगा

राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई जबकि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, बारिश के कारण जलभराव के चलते दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा.

7:22 PM. 5 Sept 207:22 PM. 5 Sept

उत्तर प्रदेश में मौसम का कुछ ऐसा है हाल

आसमान में बादलों और धूप की लुकाछिपी का खेल जारी रहने से बारिश की उम्मीद बंधी हुई है. बीच-बीच में कभी रिमझिम फुहारें आकर बारिश की संभावनाएं और बढ़ा देती हैं. तापमान में उतार चढ़ाव से मौसम के परिवर्तन बना हुआ है. शहर में पूरा दिन उमस रहने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं और बारिश के लिए आसमान पर टकटकी लगाए हैं. मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश की संभावना बनी हुई है.

5:52 PM. 5 Sept 205:52 PM. 5 Sept

मथुरा में बारिश बनी कहर

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में शुक्रवार शाम को तेज बारिश कहर बन गई. महज एक घंटे की बारिश में ही सड़कों पर सैलाब की तरह बहने लगा. इसी दौरान ढलान पर खड़ी एक कार के साथ ही दो एक्टिवा, चार बाइक तथा एक रिक्शा भी यमुना नदी में जाते तेज बहाव के पानी की चपेट में आ गए. कार सवार ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचा ली. सभी वाहन युमना नदी में समा गए.

5:50 PM. 5 Sept 205:50 PM. 5 Sept

बिहार के मौसम का कुछ ऐसा है हाल

मुंगेर में सुबह से ही काफी धूप है, गर्मी से साथ ही सबेरा हुआ. कटिहार में तीखी और तेज धूप खिली है. आसमान साफ है। हालांकि हल्की हवा चल रही है. सुबह से उमस है. अररिया में तेज धूप है. उमस भी है. गर्मी से लोग परेशान हैं. पिछले कई दिनों से बारिश भी नहीं हुई है. लखीसराय में धूप है. तीखी धूप की वजह से गर्मी भी है. लोग परेशान हैं. किशनगंज में तेज धूप के साथ उमस है. गर्मी से लोग परेशान हैं. खगड़िया में अभी मौसम साफ है. तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. राजधानी में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री एवं 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहर में सितंबर के शुरुआती पांच दिनों में नाम मात्र की बारिश हुई है.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश

देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, उत्तराखंड़ जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम मंघालय और नागालैंड में अधिक बारिश होने की संभावनाएं हैं.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

अगले 2 घंटे में यहां होगी बारिश

अगले 2 घंटे में पानीपत, गन्नौर, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाज़ियाबाद और इनके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

कुछ देर में यहां होगी बारिश

झारखंड के पाकुड और दुमका जिले में कुछ देर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

महाराष्ट्र में भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर जिले में कम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किये गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात करीब आधे घंटे के अंतराल पर यह झटके महसूस किए गए.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

मथुरा के कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से मथुरा के कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. विभाग का कहना है कि अगले दो सप्ताह में बारिश में कमी आने की संभावना है.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

देशभर में मानसून की गतिविधियां अगले दो सप्ताह में कमजोर

मौसम विभाग ने कहा कि देशभर में मानसून की गतिविधियां अगले दो सप्ताह में कमजोर पड़ने की संभावना है. तीन से नौ सितंबर के सप्ताह के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड में दूर-दराज क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

अगले दो सप्ताह में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां अनुकूल दिखाई देती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

2:08 PM. 5 Sept 202:08 PM. 5 Sept

यूपी में कही तेज तो कही धीमी बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कही तेज तो कही धीमी बारिश हुई. पूर्वी इलाकों में कई स्थानों पर तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ीं. विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर कही तेज और कही हल्की बारिश हो सकती है.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

यूपी का हाल

विभाग के अनुसार, शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. पूर्वी इलाकों में कई स्थानों पर तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ीं जबकि दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और मौसम गर्म एवं उमस भरा रहा.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

पंजाब एवं हरियाणा का तापमान

पंजाब एवं हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास दर्ज किया गया.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत से 77 प्रतिशत के बीच रही.

भारत-चीन के बीच तनाव बेहद बुरे दौर में, ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा अमेरिका समझौता कराने को तैयार

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा राबटर्सगंज (सोनभद्र) और राजघाट (वाराणसी) में

विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा राबटर्सगंज (सोनभद्र) और राजघाट (वाराणसी) में एक-एक सेंटीमीटर दर्ज की गयी. प्रदेश में अधिकतम तापमान बलिया में सबसे ज्यादा (35.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से सात डिग्री कम रहा. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

8:41 AM. 5 Sept 208:41 AM. 5 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola