ePaper
Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली-हिमाचल पानी-पानी, यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, जानें मौसम का हाल

Updated at : 11 Jul 2023 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: दिल्ली-हिमाचल पानी-पानी, यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, जानें मौसम का हाल

रांची में हुई झमाझम बारिश.

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है. भूस्खलन एवं वर्षा जनित विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर नजर आ रही है. कई शहरों और कस्बों में सड़कें तथा आवासीय क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गये. बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में स्कूल बंद रखने का फैसला प्रशासन की ओर से किया गया है. अचानक आयी बाढ़ से पर्वतीय इलाकों में सड़कें बह गईं. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बाद मंडी में दिखा इंद्रधनुष

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर है. रात आठ बजे नदी का पानी 205.76 मीटर पर बह रहा है.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

दिल्ली में मंगलवार को स्कूल बंद

भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली में 11 जुलाई को सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

हिमाचल में भी 3 से चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश मानसून की बारिश से पानी-पानी हो गया है. मंडी की पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबासिवन ने बताया कि नदी के किनारे जितने घर थे वहां पर रहने वाले लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है. अभी काफी हद तक स्थिति कंट्रोल हुई है. कल से अभी तक 3 से 4 लोगों की मौत रिपोर्ट है. इधर दिल्ली में भी भारी बारिश से 5 लोगों की मौत की खबर है.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा- सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में बारिश से संबंधित स्थिति के बारे में चर्चा की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों को भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

40 साल का टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली में पिछले दो दिनों में बहुत बारिश हुई है और करीब 40 साल का रिकॉर्ड टूटा है. यहां पर यातायात चलता रहे इसके लिए पुलिस बल दो शिफ्ट में 3600 लोगों को तैनात किया गया था. ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह प्रयास किया गया कि जहां भी जलभराव हो, जहां पर बारिश की वजह से यातायात में बाधा हो उस समस्या को जल्द से हल किया जाए.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. यमुना नहीं खतरे के निशान को पार कर गयी है. दोपहर दो बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.88 मीटर रिकार्ड किया गया. नदी का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है. दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

चंडीगढ़ में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

10:22 PM. 10 Jul 2310:22 PM. 10 Jul

केन्द्रीय गृह मंत्री ने की समीक्षा 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की.

1:45 PM. 10 Jul 231:45 PM. 10 Jul

पीएम मोदी ने की अधिकारियों से बातचीत

भारी बारिश से देश में उत्पन्न स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लिया है और राज्यों के अधिकारियों से बातचीत की है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है.

1:45 PM. 10 Jul 231:45 PM. 10 Jul

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, लोग बेहाल

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश अभी भी जारी है जिसकी वजह से नदियां उफन रही हैं और आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश का मौसम

अशफाक हुसैन (मौसम विज्ञानी, IMD भोपाल) ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी मानसूनी वर्षा हो रही है. अभी तक जो मानसूनी वर्षा दर्ज़ की गई है वो सामान्य से 12% ज्यादा है. पूर्व मध्य प्रदेश में 15% और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9% ज्यादा है. आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी.कहीं-कहीं भारी वर्षा तो कहीं पर अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की अपील

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं हिमाचल के लोगों से फिर अनुरोध करता हूं कि अगले 24 घंटों तक अपने घरों में रहें क्योंकि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है…हमने आपदा से निपटने के लिए 3 हेल्पलाइन नंबर (1100, 1070 और 1077) जारी किए हैं…किसी भी आपात स्थिति में आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और मैं भी 24 घंटे आपकी सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: रोडवेज की बस विकासनगर के पास एक नाले में फंस गयी

उत्तराखंड में कल देहरादून जा रही हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस विकासनगर के पास एक नाले में फंस गयी. वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस ने की है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: केजरीवाल यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर पर करेंगे बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर, शहर में लगातार हो रही बारिश के संबंध में सोमवार को बैठक करेंगे. बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचाया चार को

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोपालपुर गांव के पास नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को अब एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा के आसार हैं. शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इधर मंडी से विक्टोरिया ब्रिज, पंचवख्त्र मंदिर और एक अन्य पुल के आसपास का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि लगातार भारी बारिश के कारण ये क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के बाद 100 साल पुराना ब्रिज बह गया.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: 12वीं तक के स्कूल में छुट्टी की घोषणा

उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी हिस्सों में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर में सभी 12वीं तक के स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गयी है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: जुलाई में महज आठ दिन की बारिश ने कमी की भरपाई कर दी

जुलाई के शुरूआती आठ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश हुई, जिसने देशभर में वर्षा में कमी की भरपाई कर दी है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मानसून के आगमन के बाद से अब तक 243.2 मिलीमीटर(मिमी) बारिश हुई है, जो सामान्य रूप से होने वाली वर्षा 239.1 मिमी से दो प्रतिशत अधिक है.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: बिहार, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर पूर्व भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, लद्दाख, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में स्कूल बंद

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों गुरुग्राम और नोएडा के सभी स्कूल क्षेत्र में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को बंद रहेंगे. गाजियाबाद में बारिश के कारण दो दिन और उसके बाद कांवड़ यात्रा के कारण 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने पहले कांवड़ यात्रा के कारण रविवार तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी.

10:10 AM. 10 Jul 2310:10 AM. 10 Jul

Weather Forecast LIVE: पंजाब और हरियाणा में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. अधिकारियों ने कुछ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया, जबकि पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों ने कहा कि भारी मानसूनी बारिश के कारण दोनों राज्यों में प्रमुख सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया और उड़ानों में देरी हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola