Weather Forecast: गुजरात और महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Aug 2024 3:35 PM
Weather Forecast
Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन में बारिश होने की भी संभावना है. बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. 28 अगस्त को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में हल्कर बारिश का दौर 29 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नए तंत्र के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में 27 अगस्त को तेज हवाओं के साथ भारी व कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. वहीं 28 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना व्यक्त की गई है.
गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश
अगले दो गुजरात, गोवा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. एक प्रेशर के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात को प्रभावित करने और 29 अगस्त तक सौराष्ट्र, कच्छ एवं पाकिस्तान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र पर एक लो प्रेशर बना हुआ है. इसके और तीव्र होने तथा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.
Read Also : Kal Ka Mausam: बिहार में लोग छाता रखें तैयार, कल होनेवाली है इन जिलों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में भी बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात, पाकिस्तान और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रह सकता है. आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात, पाकिस्तान और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है.
झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र
झारखंड की ओर निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ेगा. मौसम विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के की ओर से जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 2 दिन में पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ेगा. इसका असर झारखंड में नजर आ सकता है.
बिहार में होगी बारिश
बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को रोहतास, भभुआ, गया, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर और नवादा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इन जिलों के कुछ जगहों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ तथा गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










