ePaper

Weather Forecast: कोहरे और ठंड का डबल अटैक, कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, यहां भारी बारिश का अनुमान

Updated at : 22 Nov 2024 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. तो कई राज्यों में कोहरे और ठंड का असर दिखने लगा है.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है. गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई हिमपात के कारण घाटी में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम कार्यालय के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की यह स्थिति 23 नवंबर तक जारी रहेगी. 24 तारीख को बादल छाए रहने और कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/हिमपात की संभावना है.

इन राज्यों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 23 नवंबर की देर रात से 26 नवंबर की सुबह तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 22 नवंबर, 23 नवंबर और 24 नवंबर को भारी बारिश होने का अनुमान. जबकि 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश हो सकती है. 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल और माहे, रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में बहुत अधिक बारिश, जबकि केरल और माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola