Photo Story: दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, महाराष्ट्र में चलने लगी नाव... तस्वीरों में देखें बारिश का कहर

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण मौसम का मिजाज तो बदल गया है. लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है,. वहीं, तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. इधर, महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. एनडीआरएफ की ओर से बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण मौसम का मिजाज तो बदल गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है,. वहीं, तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. काले-काले बादलों के दिल्ली एनसीआर के आसमान पर छा जाने से दिल्ली और नोएडा में दिन में ही अंधेरा छा गया. साथ ही कई जगहों में बारिश शुरू हो गई.

undefined

बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है.  वहीं, एनसीआर रीजन नोएडा के साथ साथ गाजियाबाद में भी भारी बारिश हो रही है. गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में खिली धूप देखने को मिली थी.

undefined

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर है. कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गये है. लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है.

undefined

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच जलजमाव हो गया है. वहीं, एनडीआरएफ की ओर से बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ की एक टीम ने बाढ़ के पानी से बचाव अभियान चलाया और अंबाझरी झील क्षेत्र से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

undefined

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भारी बारिश की वजह से नागपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद सुनने और बोलने में अक्षम 40 छात्रों सहित 180 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेना की दो इकाई अंबाझरी इलाके में पहुंच रही हैं. यहां एक झील उफान पर है.

undefined

शहर में शुक्रवार आधी रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे तक 106 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से कई सड़कें और आवासीय इलाके जलमग्न हो गये, जिसकी वजह से प्रशासन ने एहतियातन स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola