Weather Forecast Cold: दिल्ली-यूपी से लेकर झारखंड-बिहार तक बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Nov 2024 8:43 AM
Weather Forecast Cold
Weather Forecast Cold: उत्तर भारत में अब जोरदार ठंड की दस्तक होने वाली है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा. दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार झारखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. वहीं मौसम में बदलाव के कारण कोहरे में भी इजाफा होगा.
Weather Forecast Cold: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और झारखंड में मौसम के तेवर और तल्ख होने वाले हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी का पारा अब और गिरेगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी शुरू हो जाएगी. आईएमडी ने कहा है कि सोमवार (25 November) से उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी में इजाफा होगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. इधर, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु-पुडुचेरी समेत कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम.
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी कनकनी
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज से सर्दी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज दिल्ली में कोहरा छाए रह सकता है. न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड में इजाफा हो सकता है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. हालांकि यह शनिवार के 412 से थोड़ा बेहतर है.
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में मौसम का पहला हिमपात
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह के आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार रात को बर्फबारी हुई. यह इस सीजन की पहली बर्फबारी थी. रविवार को भी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई. इसके अलावा कुपवाड़ा के कई जिलों में भी रविवार को बर्फबारी हुई. वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 नवम्बर और दिसंबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी हो सकती है.
यूपी में गिरेगा पारा
उत्तर प्रदेश में पछुआ पवन के कारण सर्दी में इजाफा हुआ है. दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. यूपी के कई इलाकों में रविवार को दिन में ठंडी हवा चली. इसके कारण तापमान में गिरावट आयी. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी. कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है.
बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड
बिहार में पीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. पछुआ पवन के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. बिहार में अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ खिली धूप निकलेगी. वहीं शाम के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.
झारखंड में गिरा न्यूनतम तापमान
झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है. मौसम विभाग ने कहा है कि सर्दी का पारा अब तेजी से गिरेगा. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में जोरदार ठंड की दस्तक होने वाली है. पहाड़ों में बर्फबारी का खासा असर झारखंड में दिखाई देगा. नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनकनी और बढ़ेगी.
कैसा रहेगा आज देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.
Also Read: Cyclone Bomb: भारी बारिश- बिजली गुल, लाखों घरों में छा गया अंधेरा, चक्रवाती तूफान बम से मची तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










