Rajasthan Weather : राजस्थान में चलेंगी धूलभरी तेज हवाएं, अगले 7 दिन बारिश की संभावना कम

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम (Photo: AI)

Rajasthan Weather : क्या राजस्थान में फिलहाल बारिश नहीं होगी? क्या उमस भरी गर्मी यहां के लोगों को परेशान करेगी? इन सवालों के जवाब राजस्थान के मौसम पूर्वानुमान से शायद मिल जाए. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून का पहला दौर अब कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक राज्य में मानसून ज्यादा असर नहीं दिखाएगा. इस दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहने की संभावना है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां काफी कम रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को फिलहाल अच्छी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 14 और 15 जुलाई को कमजोर मौसम तंत्र के असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

चलेंगी धूलभरी तेज हवाएं

पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच से छह दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी क्षेत्र के अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों में फलोदी सबसे गर्म रहा

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलीं, लेकिन ज्यादातर जगह मौसम सूखा रहा. इस दौरान फलोदी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अजमेर में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola