Cyclone Bomb: भारी बारिश- बिजली गुल, लाखों घरों में छा गया अंधेरा, चक्रवाती तूफान बम से मची तबाही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Nov 2024 10:01 PM
Cyclone Bomb: अमेरिका के पश्चिमी तट के शहरों पर चक्रवाती तूफान बम ने जमकर कहर बरपाया है. तूफान के कारण भारी बारिश हुई. कई जगहों पर बर्फबारी भी हुई. बारिश के कारण सड़क और रेल परिवहन काफी प्रभावित है. लाखों घरों की बिजली गुल हो गई है.
Cyclone Bomb: अमेरिका में भीषण चक्रवात बम से तबाही मची है. तूफान के कारण जमकर बारिश हुई, बर्फबारी भी हुई. इतनी तेज हवा चली की हर तरफ हाहाकार मच गया. दरअसल शनिवार को अमेरिका में बम नाम के चक्रवात ने भयंकर तबाही मचाई है. अमेरिका के पश्चिमी तट बसे शहरों में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. तूफान के कारण करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसके कारण लाखों घरों में अंधेरा छा गया.
दो लोगों की मौत की खबर
अमेरिका में बम तूफान के कारण दो लोगों की जान चली गई है. वहीं लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. तेज हवा, भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर दिया है. आंधी-बारिश के कारण के कारण पेड़ उखड़ कर सड़कों और घरों में गिर गए. कई जगहों पर बिजली के तार टूट गये. तूफान के कारण लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई. लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है.
भारी बारिश और बर्फबारी
अमेरिका में आये तूफान के कारण भारी बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सड़कों पर पानी भर गया है. कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई. वाशिंगटन राज्य के कई इलाकों में आने वाले समय में और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम सेवा केंद्र ने तूफान प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वो घरों में ही रहें.
कई जगहों पर लैंडस्लाइड
बम तूफान के कारण अमेरिका के ओरेगन के कुछ इलाकों में तेज हवा चली. वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड की भी खबर है. जगह-जगह पेड़ गिरने के कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में ट्रेन सेवा भी बाधित हुई है.
बम तूफान से तबाही
बम चक्रवाती तूफान अमेरिका में बीते 10 सालों में आये सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफानों में एक है. अमेरिकी में इस चक्रवाती तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है. तूफान के कारण वाशिंगटन, ओरेगन और कैलिफोर्निया के कई इलाकों में काफी तेज हवाएं चली. बताया जा रहा है कि तूफान के कारण 5 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई.
Also Read: Maharashtra New CM: कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये नाम सबसे आगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










