मदुरै में ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, आपस में जा टकराई दो बसें; 5 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
सरकारी बस से टकराने के बाद पलटी बस

टक्कर के बाद पलटी सरकारी बस (फोटो : IANS)

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक प्राइवेट बस और सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हैं. जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Madurai Bus Accident : तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक निजी बस और सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हो गए. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस के अनुसार, निजी बस चेन्नई से बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर मार्थंडम जा रही थी. हादसा कोट्टामपट्टी के पास वंदीनगर इलाके में फोर लेन वाले हाईवे पर हुआ.

बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई

बताया जा रहा है कि निजी बस के ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही सरकारी बस से टकरा गई. सरकारी बस मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही थी.

बचाव दल ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

टक्कर इतनी जोरदार थी कि निजी बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सरकारी बस पलट गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.

मौके पर ही 5 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. हादसे में घायल 42 लोगों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


ये भी पढ़ें : Bangkok Pub Fire: बंद दरवाजों के पीछे घुट गईं 27 जिन्दगियां; जश्न की रात ऐसे बनी दर्दनाक त्रासदी


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola