Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के 11 राज्यों में कोल्ड वेव, घने कोहरे ने बढ़ाई सिरहन, जानें मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2024 6:06 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर के कारण कनकनी वाली पड़ रही है. सर्द हवाओं के कारण ठंड का ज्यादा असर महसूस हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड तक कई राज्यों में घना कोहरा भी छाएगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा गिर रहा है. न्यूनतम तापमान में कमी आई है. कई राज्यों में तापमान गिरकर 4 से 5 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं पिछले 24 घंटे में देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है. इधर, पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, इसके कारण मैदानी इलाको में पारा गिर गया है. मौसम विभाग ने 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में सर्दी से राहत

आईएमडी की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने संभावना जताई है कि आने वाले समय में अचानक से ठंड में इजाफा हो सकता है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है. इसके कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. तापमान में अचानक से 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इधर, दिल्ली एनसीआर में दिल्ली-एनसीआर में लगातार चल रही तेज हवाओं ने ठंड का एहसास को बढ़ा दिया है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर चल रही है, इसके कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. इसके अलावा यूपी, राजस्थान में में भी शीतलहर से सिरहन वाली ठंड महसूस हो रही है.

बिहार में ठंड से रहेगी थोड़ी राहत

बिहार के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. रविवार को भी कई जगहों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बिहार में सर्द हवाओं के रुख थोड़ा बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवा के स्थान पर अब पुरवा हवा चलेगी. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद झारखंड में तेज हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया है. बीते 24 घंटे में गढ़वा में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मौसम केंद्र ने बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जाहिर की है. रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में ठंड अभी बरकरार रहेगी.

कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा जमने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर के बाद से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों घना कोहरा जम सकता है. यूपी, पंजाब, हरियाणा बिहार समेत कई और राज्यों में भी घना कोहरा भी छा रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.

पहाड़ों में जारी है बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार से पांच दिनों तक कई जगहों पर शीतलहर चल सकती है. बर्फबारी के कारण कश्मीर से लेकर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

इन राज्यों में शीतलहर का असर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की दस्तक हो गई है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में शीतलहर चलने शुरू हो गई है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति है. कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में गढ़वा सबसे सर्द जगह, जानें कितना रहा तापमान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन