Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, फिर बारिश के आसार
Weather Today
Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में अभी भी थोड़ी ठंड लोगों को महसूस हो रही है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की वजह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जानें आज के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है. देश की राजधानी में शनिवार को हवा चलने का अनुमान है जिसकी वजह से अगले तीन दिन हल्की ठंड बनी रहेगी. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. इसका प्रभाव आम जन जीवन पर पड़ा है. शिमला स्थित मौसम विभाग की मानें तो, रविवार से प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होता नजर आ सकता है. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है.
यहां हो सकती है बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं उत्तरी ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं. गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. 10 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है.
Bihar Weathe: सर्द पछुआ हवा के बाद बिहार के तापमान में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट
झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां सुबह और शाम लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी तापमान में देखने को मिल सकती है.
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम का हाल भी झारखंड की तरह ही है. यहां तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 30°डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 12 मार्च को बिहार का अधिकतम तापमान 30°डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.
यूपी का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 12 मार्च तक आमतौर पर प्रदेश का मौसम साफ रहेगा. इसके बाद 13 मार्च को वेस्ट यूपी में बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं ओले भी गिरने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










