Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Today
Weather Forecast : एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसका असर झारखंड में नजर आ सकता है. इसकी वजह से बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. शनिवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. रविवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
यूपी का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर मौसम पर पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल नजर आएंगे. कानपुर मंडल के जिलों में 31 मार्च को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. 29 और 30 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ में मौसम बिगड़ता नजर आएगा. इन इलाकों के अलावा गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में भी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड में मौसम लेगा करवट
पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इस वजह से प्रदेश में 30 व 31 मार्च को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. राजधानी रांची सहित सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इसके साथ ही हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा में गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. महीने के पहले दिन यानी एक अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा सकती है. शुक्रवार को यानी आज रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रहेंगे.
Read Also : Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, झारखंड में दिखेगा असर, जानें मौसम का हाल
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, केरल के साथ-साथ सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

बिहार में मौसम शुष्क
बिहार के मौसम की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आ रहा है. मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. प्रदेश के तापमान में वृद्धि हो रही है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










