Weather Forecast : बिहार में हल्की बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather today/ file photo

Weather Forecast : बिहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को अब हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा, हालांकि कल के बाद बादल छाने की संभावना है. 25 मार्च को आसमान फिर साफ होगा लेकिन उसके बाद फिर बादलों का आना जाना जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 22 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है. यानी यहां लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र कमजोर पड़ चुका है जिसकी वजह से बारिश की संभावना कम है. हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाये नजर आएंगे और मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह से नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह से हल्की गर्मी का एहसास लोगों को होने लगेगा.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम को लेकर जो खबर है उसके अनुसार, सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. राजधानी पटना के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया में बारिश जैसी स्थिति नजर आ सकती है. इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी आसमान में छाए रहेंगे बादल, छह से नौ डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. 23 और 24 मार्च को भी सूबे का मौसम शुष्क रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. सूबे में रात के वक्त हल्की ठंडी रहेगी.

यहां हल्की बर्फबारी की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola