Weather Forecast : झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Today
Weather Forecast : दिल्ली में अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. बिहार के लोग भी तापमान में वृद्धि से परेशान होते नजर आ रहे हैं. इस बीच झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. यहां आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. 17 मार्च को आसमान पूरा साफ हो जाएगा लेकिन इसके बाद फिर आसमान में बादल छाए नजर आएंगे. ऐसा मौसम 21 मार्च तक देखने को मिलेगा. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड में होगी बारिश
झारखंड में मौसम का मिजाज 16 मार्च से यानी आज से बदलता नजर आने वाला है. 20 मार्च तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार हैं. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने जो मौसम को लेकर जानकारी दी है उसके अनुसार, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. 18 से 20 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, 16 मार्च को असम, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ केरल और ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं उत्तरी तेलंगाना विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. रविवार को यानी 17 मार्च को बारिश की गतिविधि गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में नजर आ सकता है.
Bengal Weather Forecast : गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कोलकाता समेत जिलों में बारिश की संभावना
बिहार का मौसम
बिहार के लोगों को गर्मी अब परेशान करने लगी है. कई जिलों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है. इस बीच विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. वैशाली, पटना, भोजपुर के साथ-साथ अरवल और जहानाबाद जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो 17 और 18 मार्च को को पश्चिमी और पूर्वी इलाके में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










