Weather Forecast: झारखंड का बदलेगा मौसम, जानें बिहार-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather today/ file photo
Weather Forecast: झारखंड में शनिवार से मौसम बदल सकता है. यूपी के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. राजधानी में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश का असर तापमान में नहीं देखने को मिला है. अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. मौसम की मानें तो दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान ऐसा ही रहेगा. शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम की बात करें तो यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है और दिन का तापमान 35°डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. मौसम विभाग की मानें तो 18 मार्च तक तापमान में कुछ खास वृद्धि होने की संभावना नहीं है. वहीं 19 मार्च और 20 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है.
झारखंड का मौसम
अब बात यदि झारखंड के मौसम की करें तो सूबे में आज यानी 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाए नजर आ सकते हैं. राज्य के कई इलाकों में 16 से 18 मार्च के बीच वज्रपात के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार, 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं असम, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट के साथ-साथ केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.
Bihar Weather: बिहार में पिछले 6 दिन में 5 डिग्री बढ़ा तापमान, देखिए वीडियो क्यों हो रहा ऐसा?
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, आने वाले 2 दिनों तक सूबे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 17 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर से बदलने के आसार हैं. 15 और 16 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. 17 मार्च को यूपी के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










