'पाकिस्तान को हमने बहुत भारी नुकसान पहुंचाया', सीजफायर के बाद बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2025 7:19 PM
India Pakistan Ceasefire
India Pakistan Ceasefire: शनिवार (10 मई) को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया. दोनों देशों की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है. सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा हालात की जानकारी दी. विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय सैन्य अधिकारी कमोडोर रघु आर. नायर ने बताया कि भारत के पलटवार में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है.
India Pakistan Ceasefire: अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए राजी हो गए. सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय सेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि हमले पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा पाकिस्तान ने झूठी खबर फैलाई है कि भारतीय हमलों में धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारतीय सेना ने बहुत संयम और निर्धारित टारगेट पर हमला किया. हमारी कार्रवाई बदले की नहीं थी. हमने सिर्फ हमलों का जवाब दिया है.
पाकिस्तान को हमने भारी नुकसान पहुंचाया- विंग कमांडर व्योमिका सिंह
सेना की पीसी में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हमने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया है. भारत की सेना सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है. पाकिस्तान के कई एयरबेस को नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से ब्रह्मोस बेस को नुकसान पहुंचाने की खबर पूरी तरह से गलत है. महत्वपूर्ण पाकिस्तानी हवाई ठिकानों स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा AD हथियार प्रणाली और रडार के नुकसान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र की रक्षा को असहनीय बना दिया है.
जमीन और हवा दोनों जगहों पर पाकिस्तान को भारी नुकसान- व्योमिका सिंह
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पीसी में कहा “पिछले कुछ दिनों में, जैसा कि हमने देखा है, पाकिस्तान ने हमारे प्रतिष्ठानों पर बिना उकसावे के हमला किया है, जिसके बाद उसे बहुत भारी और असहनीय क्षति हुई हैृ. उसे जमीन और हवा दोनों जगहों पर नुकसान उठाना पड़ा है. नियंत्रण रेखा के पार सैन्य बुनियादी ढांचे, कमांड कंट्रोल सेंटर और लॉजिस्टिक प्रतिष्ठानों को व्यापक और सटीक नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा दो सैन्य कर्मियों की मौत ने इसकी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता और पाकिस्तानी मनोबल को पूरी तरह से तोड़ दिया है.”
झूठा है पाकिस्तान का दावा- सोफिया कुरैशी
पीसी में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा “पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपने JF-17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है. दूसरे, उसने यह भी गलत सूचना अभियान चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया है, और उसकी यह गलत सूचना भी पूरी तरह से गलत है. तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया है, जो भी पूरी तरह से गलत है. पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है.”
भारतीय सेना हमेशा तैयार- कमोडोर रघु आर. नायर
भारतीय सैन्य अधिकारी कमोडोर रघु आर. नायर ने पीसी में कहा “हम भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के बीच बनी सहमति का पालन करेंगे, लेकिन हम मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार, सतर्क और प्रतिबद्ध हैं. पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब ताकत से दिया गया है. भविष्य में हर बार तनाव बढ़ने पर निर्णायक जवाब दिया जाएगा. हम राष्ट्र की रक्षा के लिए जो भी ऑपरेशन आवश्यक हो, उसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर, विदेश सचिव ने दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










