Watch Video : गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, हिंदू संगठनों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated:
विज्ञापन
Police lathicharged in Mandya

कर्नाटक के मंड्या में पुलिस ने किया लाठीचार्ज (ANI)

Watch Video : कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Watch Video : कर्नाटक के मंड्या जिले के मड्डूर शहर में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया. घटना के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए. कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि इलाके में धारा 144 लागू की गई है और पत्थरबाजी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस बीच, शहर में गणेश विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. लाठीचार्ज का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुईं झड़पें

कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पें होने से तनाव फैल गया. दूसरे समुदाय के उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिससे व्यापक अशांति फैल गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, झड़प उस समय शुरू हुई जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा ले रहे थे. दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं.

संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने मद्दुर में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और निषेधाज्ञा लागू कर दी है ताकि तनाव न बढ़े.” पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया. मद्दुर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाह फैलाने वालों या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola