Watch Video : कबड्डी मैच के दौरान दौड़ी करंट, तीन दर्शकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Electrocution During Kabaddi Match Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कबड्डी मैच के दौरान बिजली का झटका (Photo: PTI)

Watch Video : पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान करंट लगने से तीन दर्शकों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Watch Video : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पुलिस के अनुसार, दर्शकों के लिए लगाए गए एक टेंट का हिस्सा अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और खेल को बीच में ही रोकना पड़ा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. 

अचानक आए तूफान के बाद हुआ हादसा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक आए तूफान से मैदान पर लगे टेंट का लोहे का खंभा 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया. इससे कई दर्शकों को जोरदार करंट लगा. घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें विश्रामपुरी अस्पताल ले जाया गया. वहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज जारी है. 

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें बड़े अस्पताल भेजा गया है. मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोरी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola