Viral Video: यूट्यूबर ने ट्रेन यात्री को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, एक्शन में आई RPF, निकाल दी सारी हेकड़ी, देखें वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: बिहार के औरंगाबाद निवासी रितेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रितेश अपने वीडियो में बिहार के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक अनजान यात्री को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरस होने के बाद आरपीएफ एक्शन में आते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हर कोई बेताब है. कई लोग तो हदें पार कर दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक यूट्यूबर ने चलती ट्रेन में एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया. वीडियो में आप देख सकते हैं. पीले रंग का शर्ट पहना यह शख्स ट्रेन की खिड़की के पास बैठा है. अचानक से यह यूट्यूबर सामने आ जाता है और यात्री की गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मार देता है. थप्पड़ मारने की यह घटना अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर हुई. जिस यूट्यूबर ने थप्पड़ मारा उसका नाम रितेश कुमार है. उसने यह वीडियो अपने दोस्त से रिकॉर्ड करवाया और सोशल मीडिया इस्टाग्राम पर डाला. उसका कहना था कि ऐसे में उसके फॉलोअर्स और बढ़ेंगे.

वीडियो होने लगा वायरल

यूट्यूबर के थप्पड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. कई लोगों ने यूट्यूबर के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी. रितेश के ऐसी हरकत की खूब निंदा की और उसपर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद आरपीएफ भी एक्शन में आई. रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर रितेश को गिरफ्तार कर लिया. रेलवे पुलिस ने रितेश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा. रितेश ने उस अनजान शख्स से माफी मांगी साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का संकल्प लिया.

रितेश ने मांगी माफी

आरपीएफ का एक्शन और कानूनी कार्रवाई के बाद रितेश कुमार ने सोशल मीडिया पर ही सबसे माफी मांगी. उसने अपनी गलती मानी. रितेश ने बताया की वो एक यूट्यूबर है और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक यात्री को थप्पड़ मारा. मीडिया रिपोर्ट से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी ने उस शख्स को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि अन्य यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे खोलने से इनकार कर दिया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

यात्री सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं- आरपीएफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खिलाफ कई लोगों ने पोस्ट किया. आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी उठने लगी. यूजर्स के गुस्से और वायरल वीडियो ने रेलवे सुरक्षा बल का भी ध्यान खींचा. पूरी घटना को लेकर आरपीएफ ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था “यात्री सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं”. थप्पड़ मारने वाले यूट्यूबर को आरपीएफ देहरी-ऑन-सोन ने ट्रैक कर लिया है और गिरफ्तार कर लिया है.

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया. कई लोगों ने इसे लाइक किया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ऐसे ही लोगों के कारण सारे यूट्यूबर बदनाम होते हैं. एक अन्य यूजर्स ने लिखा थप्पड़ की सजा थप्पड़ ही होनी चाहिए.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola